18px
बन जाऊं तेरी प्यारी तुझे प्यार करते करते भजन लिरिक्स

बन जाऊं तेरी प्यारी,
तुझे प्यार करते करते,
जीवन बिताया सारा,
इंतज़ार करते करते ।।
रह रह के मेरे दिल में,
उठती हैं ये तरंगे,
है दिल में मेरे केवल,
तेरे मिलने की उमंगें,
कभी आ भी जाओ प्रीतम,
यूँ ही राह चलते चलते,
बन जाऊँ तेरी प्यारी,
तुझे प्यार करते करते ।।
देखो मैं ना समझ हूँ,
पकड़ा है तेरा दामन,
कहाँ जाऊं छोड़कर अब,
मेरे रंगीले साजन,
ना साथ छोड़ देना,
मेरे साथ चलते चलते,
बन जाऊँ तेरी प्यारी,
तुझे प्यार करते करते ।।
मुझे हर घडी और हरपल,
घनश्याम याद आना,
मैं भूलने ना पाऊं,
तुम भी ना भूल जाना,
जल गई ये जिंदगानी,
विरह में जलते जलते,
बन जाऊँ तेरी प्यारी,
तुझे प्यार करते करते ।।
बन जाऊं तेरी प्यारी,
तुझे प्यार करते करते,
जीवन बिताया सारा,
इंतज़ार करते करते ।।
Singer - Vinod Agrawal Ji
Ban Jaun Teri Pyari,
Tujhe Pyar Karte Karte,
Jivan Bitaya Sara,
Intazar Karte Karte ।।
Rah Rah Ke Mere Dil Mein,
Uthati Hain Ye Tarange,
Hai Dil Mein Mere Keval,
Tere Milne Ki Umangen,
Kabhi A Bhi Jao Pritam,
Yun Hi Rah Chalte Chalte,
Ban Jaun Teri Pyari,
Tujhe Pyar Karte Karte ।।
Dekho Main Na Samajh Hun,
Pakda Hai Tera Daman,
Kahan Jaun Chhodakar Ab,
Mere Rangile Sajan,
Na Sath Chhod Dena,
Mere Sath Chalte Chalte,
Ban Jaun Teri Pyari,
Tujhe Pyar Karte Karte ।।
Mujhe Har Ghadi Aur Harapal,
Ghanashyam Yad Ana,
Main Bhulne Na Paun,
Tum Bhi Na Bhul Jana,
Jal Gayi Ye Jindagani,
Virah Mein Jalte Jalte,
Ban Jaun Teri Pyari,
Tujhe Pyar Karte Karte ।।
Ban Jaun Teri Pyari,
Tujhe Pyar Karte Karte,
Jivan Bitaya Sara,
Intazar Karte Karte ।।
Singer - Vinod Agrawal Ji
शेयर करें:
भजन वीडियो एवं ऑडियो सुनें (YouTube Video)
पिछला भजन (कृष्ण जी के भजन)
कृष्ण गोविंद गोपाल गाते चलो, मन को विषयों की विष से बचाते चलो
अगला भजन (कृष्ण जी के भजन)
राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
इस श्रेणी के लोकप्रिय भजन (कृष्ण जी के भजन)सभी कृष्ण जी के भजन भजन देखें →
यदि आप कृष्ण जी के भजन के अन्य पावन भजन, आरती और पद पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे सम्पूर्ण कृष्ण जी के भजन संग्रह को अवश्य देखें। नीचे इसी श्रेणी के सबसे लोकप्रिय भजन प्रस्तुत हैं:

कृष्ण गोविंद गोपाल गाते चलो, मन को विषयों की विष से बचाते चलो
कृष्ण जी के भजन 950

राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
Shree Radha Rani 374

अगर श्यामा जु ना होती तो हम जैसो का क्या होता भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 258

मीरा हो गई रे दीवानी घनश्याम की लगन लगी हरी नाम की
Shree Radha Rani 151

रूप सलोना देख श्याम का सुधबुध मेरी खोई भजन लिरिक्स
vinod aggrawal bhajans 84

मुझे कोई राधा नाम सुना दो भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 71
भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ
प्रकाशित टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...
