भजमन - संतों के संग
श्रेणियाँ
shree Radha rani bhajan
0 व्यूज
18px

हे बनवारी तरसे है नैना भजन लिरिक्स

हे बनवारी तरसे है नैना,
रातों में नींद ना दिन को है चैना,
हे बनवारी तरसें है नैना।।
बागों में कान्हा रास रचाते,
पल में क्या से क्या बन जाते,
तुझसे कोई बात छुपे न छुपे ना,
हे बनवारी तरसें है नैना।।
धरती से पाप मिटाना होगा,
मेरी कसम तुम्हे आना होगा,
तुझ बिन कोई बात बने ना,
हे बनवारी तरसें है नैना।।
कैसे मैं भेजूं तुम तक पतिया,
तुम जानत हो मन की बतियां,
तुझसे कोई बात छुपे ना,
हे बनवारी तरसें है नैना।।
तुम बिन कौन सहारा मेरा,
कोई सुने ना मेरा प्रभुजी दुखड़ा,
हे घनश्याम मेरे दिल में रहना,
हे बनवारी तरसें है नैना।।
हे बनवारी तरसे है नैना,
रातों में नींद ना दिन को है चैना,
हे बनवारी तरसें है नैना।।
Singer - Santosh Raj
प्रेषक - राजेंद्र सिंह त्रिवेणी
8689906509
शेयर करें:
हे बनवारी तरसे है नैना भजन लिरिक्स | भजमन