भजमन - संतों के संग
अपडेट: 25 अक्टूबर 20260 व्यूज
18px

श्री लक्ष्मी जी की आरती | Laxmi ji ki aarti

 श्री लक्ष्मी जी की आरती | Laxmi ji ki aarti
जय लक्ष्मी माता, (मैया) जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निशदिन सेवत हर विष्णु विधाता ॥ॐ॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी रुद्राणी तू ही जग माता।
सूर्य चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥ॐ॥

दुर्गा रूप निरंजनि, सुख-सम्पत्ति दाता ।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि सिद्धि धन पाता ॥ॐ॥

तुम पाताल-निवासिनी, तू ही है शुभदाता ।
कर्म-प्रभाव प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता ॥ॐ॥

जिस घर तुम रहती, तहँ सब सद्गुण आता ।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता ॥ॐ॥

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव सब तुमसे आता ॥ॐ॥

शुभ - गुण मंदिर सुन्दर क्षीरोदधि जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहीं पाता ॥ॐ॥

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता ॥ॐ॥

Arti Shri Lakshmi Ji Ki
Jai Lakshmi Mata, (Maiya) Jai Lakshmi Mata ।
Tumko Nishdin Sevat Har Vishnu Vidhata ॥Om॥

Uma, Rama, Brahmani Rudrani Tu Hi Jag Mata.
Sury Chandrama Dhyavat, Narad Rishi Gata ॥Om॥

Durga Rup Niranjani, Sukh-Sampatti Data ।
Jo Koi Tumko Dhyavat, Riddhi Siddhi Dhan Pata ॥Om॥

Tum Patal-Nivasini, Tu Hi Hai Shubhdata ।
Karm-Prabhav Prakashini, Bhavnidhi Ki Trata ॥Om॥

Jis Ghar Tum Rahti, Tahan Sab Sadgun Ata ।
Sab Sambhav Ho Jata, Man Nahi Ghabrata ॥Om॥

Tum Bin Yagy N Hote, Vastr N Koi Pata.
Khan-Pan Ka Vaibhav Sab Tumse Ata ॥Om॥

Shubh Gun Mandir Sundar Kshiroddhi Jata.
Ratn Chaturdash Tum Bin Koi Nahi Pata ॥Om॥

Mahalakshmi Ji Ki Arti, Jo Koi Nar Gata.
Ur Anand Samata, Pap Utar Jata ॥Om॥
शेयर करें:
भजन वीडियो एवं ऑडियो सुनें (YouTube Video)
इस श्रेणी के लोकप्रिय भजन (मंत्र एवं स्त्रोत्र)सभी मंत्र एवं स्त्रोत्र भजन देखें →

यदि आप मंत्र एवं स्त्रोत्र के अन्य पावन भजन, आरती और पद पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे सम्पूर्ण मंत्र एवं स्त्रोत्र संग्रह को अवश्य देखें। नीचे इसी श्रेणी के सबसे लोकप्रिय भजन प्रस्तुत हैं:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...