18px
सुनी रे मैंने श्याम धणी जग में तेरी शान घणी

सुनी रे मैंने श्याम धणी,
जग में तेरी शान घणी,
जग के हर हारे की,
खाटू में बात बणी,
तू सेठ सेठो का है सांवरा,
जिसने पुकारा एक बार आ गया,
होके बाबा लीले पे सवार आ गया,
लेके जो निशान तेरे द्वार आ गया,
जीता वो ही मान के जो हार आ गया,
मिट्टी वो छुए तो बण जाए रे मणि,
जिसने पुकारा एक बार आ गया,
होके बाबा लीले पे सवार आ गया,
सुनी रे मैंने श्याम धनी,
जग में तेरी शान घणी ।।
तर्ज - यारो सब दुआ करो।
हारे के सहारे तेरा,
किस्सा भी कमाल है,
शीश का तू दानी तेरी,
कहीं ना मिसाल है,
ठहरे तेरे आगे भला,
किसकी मजाल है,
उसे क्या हराए कोई,
जिसकी तू ढाल है,
जिसे हो जिताना तेरे मन में ठणी,
जिसने पुकारा एक बार आ गया,
होके बाबा लीले पे सवार आ गया,
सुनी रे मैंने श्याम धनी,
जग में तेरी शान घणी ।।
तेरे तीन बाणों के है चर्चे बड़े,
तीनो लोक वाले हाथ जोड़े हैं खड़े,
जो भी तेरे मंदिर की सीढ़ियां चढ़े,
उसपे दुखों का कभी साया ना पड़े,
जिसपे तेरी कृपा की चादर है तनी,
जिसने पुकारा एक बार आ गया,
होके बाबा लीले पे सवार आ गया,
सुनी रे मैंने श्याम धनी,
जग में तेरी शान घणी ।।
सौप दी मैंने भी तुझे डोर सांवरे,
चाहे तू नचा ले जिस ओर सांवरे,
कर मेरी अर्जी पर गौर सांवरे,
मेरा ना सहारा कोई और सांवरे,
काँच हूँ बना दे मुझे हीरे की कणि,
जिसने पुकारा एक बार आ गया,
होके बाबा लीले पे सवार आ गया,
सुनी रे मैंने श्याम धनी,
जग में तेरी शान घणी ।।
सुनी रे मैंने श्याम धणी,
जग में तेरी शान घणी,
जग के हर हारे की,
खाटू में बात बणी,
तू सेठ सेठो का है सांवरा,
जिसने पुकारा एक बार आ गया,
होके बाबा लीले पे सवार आ गया,
लेके जो निशान तेरे द्वार आ गया,
जीता वो ही मान के जो हार आ गया,
मिट्टी वो छुए तो बण जाए रे मणि,
जिसने पुकारा एक बार आ गया,
होके बाबा लीले पे सवार आ गया,
सुनी रे मैंने श्याम धनी,
जग में तेरी शान घणी ।।
Singer - Shree Ram Shankar ji
Source- Youtube
शेयर करें:
भजन वीडियो एवं ऑडियो सुनें (YouTube Video)
पिछला भजन (खाटू श्याम भजन)
बार बार मैं तुम्हे पुकारूँ सुनलो लखदातार भजन
अगला भजन (खाटू श्याम भजन)
दरबार तो एक ही है सांवल सरकार का है भजन लिरिक्स
इस श्रेणी के लोकप्रिय भजन (खाटू श्याम भजन)सभी खाटू श्याम भजन भजन देखें →
यदि आप खाटू श्याम भजन के अन्य पावन भजन, आरती और पद पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे सम्पूर्ण खाटू श्याम भजन संग्रह को अवश्य देखें। नीचे इसी श्रेणी के सबसे लोकप्रिय भजन प्रस्तुत हैं:

प्रेमी हूँ मैं साँवरिये का श्याम नाम ही गाता हूँ लिरिक्स
krishna bhagwan 15

दीवाना बना दिया हमें मस्ताना बना दिया भजन लिरिक्स
General 13

तूने मुझको अपनाया है ये मेरी किस्मत है श्याम भजन लिरिक्स
Khatu shayam 4

आए है शरण श्याम सांवरे भजन
General 3

बार बार मैं तुम्हे पुकारूँ सुनलो लखदातार भजन
Krishna Bhajans 3

दरबार तो एक ही है सांवल सरकार का है भजन लिरिक्स
sanwal sarkar 3
भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ
प्रकाशित टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...
