भजमन - संतों के संग
अपडेट: 11 सितंबर 20260 व्यूज
18px

विघ्नो को टालने मेरे गणराज आ गये लिरिक्स

विघ्नो को टालने मेरे,
गणराज आ गये,
शिव शम्भू गौरा माता के,
युवराज आ गये ।।

मंगलमयी है मूरत,
मोदक लिए हुए,
चूहे पे चढ़के जग के,
सरताज आ गये,
विघ्नों को टालने मेरे,
गणराज आ गये ।।

माथे पे सोहे चंदन,
तिरशूल हाथ में,
बुद्धि को देने वाले,
सरकार आ गये,
विघ्नों को टालने मेरे,
गणराज आ गये ।।

सोने की थाल में उन्हें,
मोदक खिलाएंगे,
क्योकि मेरे गजानन,
महाराज आ गये,
विघ्नों को टालने मेरे,
गणराज आ गये ।।

पांवों में बाजे पायल,
कानो में कर्णफूल,
'राजेन्द्र' सुख व शांति के,
अवतार आ गये,
विघ्नों को टालने मेरे,
गणराज आ गये ।।

विघ्नो को टालने मेरे,
गणराज आ गये,
शिव शम्भू गौरा माता के,
युवराज आ गये ।।

गायक / गीतकार - राजेन्द्र प्रसाद सोनी।

[Hinglish Lyrics]
Vighno Ko Talne Mere,
Ganraj A Gaye,
Shiv Shambhu Gaura Mata Ke,
Yuvraj A Gaye ..

Mangalamayi Hai Murat,
Modak Lie Huye,
Chuhe Pe Chadhke Jag Ke,
Sartaj A Gaye,
Vighnon Ko Talne Mere,
Ganraj A Gaye ..

Mathe Pe Sohe Chandan,
Tirshul Hath Mein,
Buddhi Ko Dene Vale,
Sarkar A Gaye,
Vighnon Ko Talne Mere,
Ganraj A Gaye ..

Sone Ki Thal Mein Unhen,
Modak Khilaenge,
Kyoki Mere Gajanan,
Maharaj A Gaye,
Vighnon Ko Talne Mere,
Ganraj A Gaye ..

Panvon Mein Baje Payal,
Kano Mein Karnaphul,
'Rajendr' Sukh V Shanti Ke,
Avatar A Gaye,
Vighnon Ko Talne Mere,
Ganraj A Gaye ..

Vighno Ko Talne Mere,
Ganraj A Gaye,
Shiv Shambhu Gaura Mata Ke,
Yuvraj A Gaye ..

Gayak / Gitkar - Rajendr Prasad Soni.

Source - Youtube
शेयर करें:
भजन वीडियो एवं ऑडियो सुनें (YouTube Video)

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...
विघ्नो को टालने मेरे गणराज आ गये लिरिक्स | भजमन