भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

नाम रटे जो श्री राधा भजन लिरिक्स

जन्मो की कट बाधा,
नाम रटे जो श्री राधा,
मिल जाए मोहन,
और वृन्दावन,
भक्ति बढ़ाए अगाधा,
जन्मो की कट बाधा,
नाम रटे जो श्री राधा।bd।
श्री राधा नाम सहाई सदा,
रहे अंग संग तेरे कन्हाई सदा,
मन हो के मगन,
तू लगा ले लगन,
तेरे साधन हो जाए साधा,
जन्मो की कट बाधा,
नाम रटे जो श्री राधा।bd।
श्री राधा नाम की महिना,
तीनों लोको में फैली गरिमा,
कण कण जन जन,
पशु पक्षी गण,
तीनों लोको ने तुझको अराधा,
जन्मो की कट बाधा,
नाम रटे जो श्री राधा।bd।
श्री राधा राधा जो भी रटे,
वा के पाप ताप संताप कटे,
ना रहे लटकन,
मिटती भटकन,
जिसने चित चरणों में बांधा,
जन्मो की कट बाधा,
नाम रटे जो श्री राधा।bd।
जो राधा नाम का पागल बना,
श्यामाजू के चरणों की पायल बना,
रहकर दासी,
बने ब्रजवासी,
‘गोपाली' का है ये वादा,
जन्मो की कट बाधा,
नाम रटे जो श्री राधा।bd।
जन्मो की कट बाधा,
नाम रटे जो श्री राधा,
मिल जाए मोहन,
और वृन्दावन,
भक्ति बढ़ाए अगाधा,
जन्मो की कट बाधा,
नाम रटे जो श्री राधा।bd।
Singer - Shri Dhanvantari Das Ji Maharaj
https://youtu.be/ZKUes9ZTJLI
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"नाम रटे जो श्री राधा भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "नाम रटे जो श्री राधा भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "नाम रटे जो श्री राधा भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...
Bhajan Not Found | भजमन