भजमन - संतों के संग
अपडेट: 24 अगस्त 20261 व्यूज
18px

आज मोहे राधा छल गई रे भजन लिरिक्स

आज मोहे राधा छल गई रे,
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
ऐ री मैया मैं कहा करूँ,
मोहे श्यामा, मोहे श्यामा,
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
आज मोहे राधा छल गई रे।।
मैं ठाड़ो एक कदम्ब की छैया,
पास में चर रही मोरी गैया,
नैनन के वो तीर चलाए के,
नैनन के वो तीर चलाए के,
मोहे घायल कर गई रे।
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
ऐ री मैया मैं कहा करूँ,
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
आज मोहे राधा छल गई रे।।
इन ग्वालिन को मन है कारो,
मैं तेरो बालक भोलो भालो,
बातन मोते बंसी लेके,
बातन मोते बंसी लेके,
साफ़ निकल गई रे।
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
ऐ री मैया मैं कहा करूँ,
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
आज मोहे राधा छल गई रे।।
मैया मैं बरसाने जाऊँ,
वाते अपनी बंसरी लाऊँ,
बिन बंसी के मैया निरख मोरी,
बिन बंसी के मैया निरख मोरी,
गैया भग गई रे।
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
ऐ री मैया मैं कहा करूँ,
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
आज मोहे राधा छल गई रे।।
मैं भोलो वो चतुर गुजरिया,
ब्रज में ले गई पकड़ उँगरिया,
तनिक छाछ पे नाच नचाए मोहे,
तनिक छाछ पे नाच नचाए मोहे,
गारी दे गई रे।
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
ऐ री मैया मैं कहा करूँ,
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
आज मोहे राधा छल गई रे।।
आज मोहे राधा छल गई रे,
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
ऐ री मैया मैं कहा करूँ,
मोहे श्यामा, मोहे श्यामा,
आज मोहे श्यामा छल गई रे,
आज मोहे राधा छल गई रे।।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"आज मोहे राधा छल गई रे भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "आज मोहे राधा छल गई रे भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "आज मोहे राधा छल गई रे भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...