भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

आज सपनो में साजन की सजनी बनी भजन लिरिक्स

आज सपनो में साजन की,
सजनी बनी,
वो मेरा बन गया,
उनकी मैं बन गयी,
वो मेरा बन गया,
उनकी मैं बन गयी।।
उनकी बांकी अदाओं की,
क्या बात है,
पहली पहली ये उनसे,
मुलाकात है,
थोड़ी शरमाई सी,
थोड़ी घबराई सी,
एक टक उनको ही,
देखती रह गई,
वो मेरा बन गया,
उनकी मैं बन गयी।।
चाँद की चांदनी,
जैसे मैं बन गई,
राग की रागनी,
जैसे मैं बन गई,
यूँ लगा बनके,
मोहन की मैं मोहनी,
मुरली बनकर के,
होंठों पे मैं सज गई,
वो मेरा बन गया,
उनकी मैं बन गयी।।
कैसा सुन्दर सजा था,
मुकुट मोर का,
तिरछा था चरण,
मेरे चितचोर का,
सखी मोहन के नैनो की,
नैया में मैं,
बैठते ही ना जाने,
कहाँ खो गई,
वो मेरा बन गया,
उनकी मैं बन गयी।।
आज सपनो में साजन की,
सजनी बनी,
वो मेरा बन गया,
उनकी मैं बन गयी,
वो मेरा बन गया,
उनकी मैं बन गयी।।
स्वर - धीरज बावरा जी।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"आज सपनो में साजन की सजनी बनी भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "आज सपनो में साजन की सजनी बनी भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "आज सपनो में साजन की सजनी बनी भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...