भजमन - संतों के संग
अपडेट: 28 अगस्त 202628 व्यूज
18px

आज वृन्दावन रास रच्यो है मैं भी देखन जाउंगी लिरिक्स

आज वृन्दावन रास रच्यो है,
मैं भी देखन जाउंगी।।
बाबा नन्द का कुंवर कन्हैया,
बाबा नन्द का कुंवर कन्हैया,
बाबा नन्द का कुंवर कन्हैया,
उन संग रास रचाऊँगी,
आज वृंदावन रास रच्यो है,
मैं भी देखन जाउंगी।।
वो तो आएँगे ग्वाल बाल संग,
वो तो आएँगे ग्वाल बाल संग,
वो तो आएँगे ग्वाल बाल संग,
मैं गोपियन संग जाउंगी,
आज वृंदावन रास रच्यो है,
मैं भी देखन जाउंगी।।
वो तो आएँगे रथ और गाड़ी,
वो तो आएँगे रथ और गाड़ी,
वो तो आएँगे रथ और गाड़ी,
मैं तो दौड़ लगाउंगी,
आज वृंदावन रास रच्यो है,
मैं भी देखन जाउंगी।।
वो तो बजाएँगे मीठी मुरलिया,
वो तो बजाएँगे मीठी मुरलिया,
वो तो बजाएँगे मीठी मुरलिया,
मैं उन संग ताल बजाउंगी,
आज वृंदावन रास रच्यो है,
मैं भी देखन जाउंगी।।
कोई खिलाएँगे माखन मिश्री,
कोई खिलाएँगे माखन मिश्री,
कोई खिलाएँगे माखन मिश्री,
मैं मीठे गीत सुनाउंगी,
आज वृंदावन रास रच्यो है,
मैं भी देखन जाउंगी।।
कोई बरसाएँगे फूलों की कलियाँ,
कोई बरसाएँगे फूलों की कलियाँ,
कोई बरसाएँगे फूलों की कलियाँ,
मैं आंसू बरसाउंगी,
आज वृंदावन रास रच्यो है,
मैं भी देखन जाउंगी।।
चाहे बरजे बलम हमारे,
चाहे बरजे बलम हमारे,
चाहे बरजे बलम हमारे,
मैं भी वृन्दावन जाउंगी,
आज वृंदावन रास रच्यो है,
मैं भी देखन जाउंगी।।
आज वृन्दावन रास रच्यो है,
मैं भी देखन जाउंगी।।
Singer - Pt. Shri Bhagwati Prasad Ji Tiwari
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"आज वृन्दावन रास रच्यो है मैं भी देखन जाउंगी लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "आज वृन्दावन रास रच्यो है मैं भी देखन जाउंगी लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "आज वृन्दावन रास रच्यो है मैं भी देखन जाउंगी लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...