भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

आप आए नहीं और सुबह हो गई भजन लिरिक्स

आप आए नहीं और सुबह हो गई,
मेरी पूजा की थाली धरी रह गई,
भोग रखा रहा फूल मुरझा गए,
आरती भी धरी की धरी रह गई,
आप आए नही और सुबह हो गई,
मेरी पूजा की थाली धरी रह गई।।
हमसे रूठे हो क्यों आप आते नहीं,
मेरा अपराध क्या है बताते नहीं,
रोते रोते मेरी सांसे रुकने लगी,
क्या बुलाने में मेरी कमी रह गई,
आप आए नही और सुबह हो गई,
मेरी पूजा की थाली धरी रह गई।।
ज्ञान भी हो गया ध्यान भी हो गया,
फिर भी दर्शन की आशा धरी रह गई,
इतना होते हुए मैं समझ ना सकी,
कौनसी भावना में कमी रह गई,
आप आए नही और सुबह हो गई,
मेरी पूजा की थाली धरी रह गई।।
आप आए नहीं और सुबह हो गई,
मेरी पूजा की थाली धरी रह गई,
भोग रखा रहा फूल मुरझा गए,
आरती भी धरी की धरी रह गई,
आप आए नही और सुबह हो गई,
मेरी पूजा की थाली धरी रह गई।।
Bhajan By - Baal Gopal YT Channel
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"आप आए नहीं और सुबह हो गई भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "आप आए नहीं और सुबह हो गई भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "आप आए नहीं और सुबह हो गई भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...