भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

मेरे जीवन में खुशियों की सदा भरमार हो जाये

मेरे जीवन में खुशियों की सदा,
भरमार हो जाये,
अगर चरणों का राधा रानी के,
दीदार हो जाये।।
तर्ज - अगर दिलवर की रुसवाई।
ह्रदय में श्यामसुंदर के,
विराजें राधिका रानी,
छबीली लाडली राधा,
‘वो थी कान्हा की दीवानी'-2,
लगे मस्तक पे व्रज रज से मेरा,
उद्धार हो जाये।।
बिछाये नैन राहों में,
तेरे दरशन की चाहत है,
पिला दे जाम मस्ती का,
‘मिले दिल को जो राहत है"-2,
तेरे दरशन से ये जीवन मेरा,
गुलजार हो जाये।।
अगर किरपा जो हो जाये,
वो वृषभानु दुलारी का,
कली मन की भी खिल जाए,
‘झलक पा श्यामा प्यारी का'-2,
तो इस भवसिंधु से "परशुराम" भी,
भवपार हो जाये।।
मेरे जीवन में खुशियों की सदा,
भरमार हो जाये,
अगर चरणों का राधा रानी के,
दीदार हो जाये।।
लेखक एवं प्रेषक - परशुराम उपाध्याय।
श्रीमानस-मण्डल, वाराणसी।
मो-9307386438
 
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"मेरे जीवन में खुशियों की सदा भरमार हो जाये" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "मेरे जीवन में खुशियों की सदा भरमार हो जाये" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "मेरे जीवन में खुशियों की सदा भरमार हो जाये" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...