भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

अगर एक बार श्री राधे तेरा दीदार हो जाए भजन लिरिक्स

अगर एक बार श्री राधे,
तेरा दीदार हो जाए,
मुझे भी तेरे चरणों से,
श्री राधे प्यार हो जाए।।
करुणामई श्री राधे,
कृपा बरसाती हो,
दुखियों के दुख को हरती,
कष्ट मिटाती हो,
कृपा की एक नजर,
अब दास पर सरकार हो जाए,
मुझे भी तेरे चरणों से,
श्री राधे प्यार हो जाए।।
ब्रजमंडल की रानी,
कान्हा की प्यारी हो,
धाम बरसाने की राधे,
भानु की दुलारी हो,
दरस दरबार का राधे,
अगर एक बार हो जाए,
मुझे भी तेरे चरणों से,
श्री राधे प्यार हो जाए।।
सुनती हो सबकी राधे,
मेरी सुनोगी कब,
भरती हो झोली सबकी,
मेरी भरोगी की कब,
दया की एक नजर,
अब भक्तों पर सरकार हो जाए,
मुझे भी तेरे चरणों से,
श्री राधे प्यार हो जाए।।
भंवर में पड़ी है नैया,
मिले ना किनारा,
पार लगाओ राधे,
तेरा ही सहारा,
दीन पर एक नजर,
अब लाडली सरकार हो जाए,
मुझे भी तेरे चरणों से,
श्री राधे प्यार हो जाए।।
ललित सुमित है राधे,
दर के भिखारी,
ले लो शरण में राधे,
मेरी प्राण प्यारी,
करम इतना मेरी ममतामयी,
सरकार हो जाए,
मुझे भी तेरे चरणों से,
श्री राधे प्यार हो जाए।।
अगर एक बार श्री राधे,
तेरा दीदार हो जाए,
मुझे भी तेरे चरणों से,
श्री राधे प्यार हो जाए।।
Singer / Upload - Pandit Lalit Sumit Maharaj
9165641301
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"अगर एक बार श्री राधे तेरा दीदार हो जाए भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "अगर एक बार श्री राधे तेरा दीदार हो जाए भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "अगर एक बार श्री राधे तेरा दीदार हो जाए भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...