भजमन - संतों के संग
अपडेट: 27 अगस्त 20262 व्यूज
18px

ऐसी कर दो कृपा मुझ पे हे लाडली

ऐसी कर दो कृपा,
मुझ पे हे लाडली,
नाम तेरा सदा ही,
पुकारा करूं।।
तर्ज - बंसी वाले के चरणों में सर।
वास हृदय में हर पल,
तुम्हारा ही हो,
मेरी आंखों में तेरा,
नजारा ही हो,
चाह जीवन में,
इतनी सी है स्वामिनी,
तेरी सेवा में राहें,
बुहारा करूं,
ऐसी कर दों कृपा,
मुझ पे हे लाडली,
नाम तेरा सदा ही,
पुकारा करूं।।
तेरी चौखट पे सर ये,
झुका हो सदा,
तेरी रहमत का साया,
हो मुझ पे सदा,
माना तेरी दया के,
मैं लायक नहीं,
किरपा हो जाए,
जग से किनारा करूं,
ऐसी कर दों कृपा,
मुझ पे हे लाडली,
नाम तेरा सदा ही,
पुकारा करूं।।
मैं भी सुनकर के,
महिमा को आया तेरी,
पार अधमों को,
करती है करुणामई,
बिगड़ी बन जाएगी,
प्रीत अब तो यहीं,
फिर तो दुनिया को,
सारी बताया करूं,
ऐसी कर दो कृपा,
मुझ पे हे लाडली,
नाम तेरा सदा ही,
पुकारा करूं।।
करुणामयी किरपामयी,
मेरी दयामयी राधे।।
स्वर - महावीर जी शर्मा।
प्रेषक - ओमप्रकाश पांचाल उज्जैन मध्य प्रदेश।
99266 52202
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"ऐसी कर दो कृपा मुझ पे हे लाडली" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "ऐसी कर दो कृपा मुझ पे हे लाडली" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "ऐसी कर दो कृपा मुझ पे हे लाडली" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...