भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20261 व्यूज
18px

अपनी वाणी में अमृत घोल रसना राधे राधे बोल भजन लिरिक्स

अपनी वाणी में अमृत घोल,
ओ रसना राधे राधे बोल,
ये बोल बड़े अनमोल,
ओ रसना राधे राधे बोल।।
राधा जी बरसाने वारी,
राधा जी वृषभानु दुलारी,
राधा जी बरसाने वारी,
राधा जी वृषभानु दुलारी,
दो अक्षर आधार जगत के,
दो अक्षर आधार जगत के,
ये अक्षर अनमोल,
ओ रसना राधे राधे बोल,
रसना राधे राधे बोल।।
राधा जी महारास रचावे,
राधा जी नन्दलाल नचावे,
राधा जी महारास रचावे,
राधा जी नन्दलाल नचावे,
इस छवि को भर के नयनन में,
इस छवि को भर के नयनन में,
अन्तर के पट खोल,
ओ रसना राधे राधे बोल,
रसना राधे राधे बोल।।
बिन राधा नहीं सजे बिहारी,
बिन राधा नहीं मिले बनवारी,
बिन राधा नहीं सजे बिहारी,
बिन राधा नहीं मिले बनवारी,
इनके चरण पकड़ ले नादान,
इनके चरण पकड़ ले नादान,
भटक ना दर दर डोल,
ओ रसना राधे राधे बोल,
रसना राधे राधे बोल।।
अपनी वाणी में अमृत घोल,
ओ रसना राधे राधे बोल,
ये बोल बड़े अनमोल,
ओ रसना राधे राधे बोल।।
स्वर - श्री मृदुल कृष्ण जी शास्त्री।
https://youtu.be/NTpAXZ5Ak-Y
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"अपनी वाणी में अमृत घोल रसना राधे राधे बोल भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "अपनी वाणी में अमृत घोल रसना राधे राधे बोल भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "अपनी वाणी में अमृत घोल रसना राधे राधे बोल भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...