भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20261 व्यूज
18px

अरे रे मेरी जान है राधा तेरे पे क़ुर्बान मैं राधा भजन लिरिक्स

अरे रे मेरी जान है राधा,
तेरे पे क़ुर्बान मैं राधा,
अरे रे मेरी जान हैं राधा,
तेरे पे क़ुर्बान मैं राधा,
रह न सकूंगा तुमसे दूर मैं,
जब भी बने तू राधा श्याम बनूँगा ,
जब भी बने तू सीता राम बनूँगा,
तेरे बिना आधा सुबह शाम कहूँगा,
आत्मा से राधा राधा नाम कहूँगा।
अरे रे मेरी जान हैं राधा,
तेरे पे क़ुर्बान मैं राधा,
रह न सकूंगा तुमसे दूर मैं।।
सुन्दर नैन विशाल,
मोहनी सूरत प्यारी है,
कितनी ग्वालन गोपियाँ,
तू सबसे न्यारी है,
तुम बिन रास रचाऊ कैसे,
जानत सारी है,
श्याम की दिल की रानी,
तू बरसाने वाली है,
अरे रे मेरी जान हैं राधा,
तेरे पे क़ुर्बान मैं राधा,
रह न सकूंगा तुमसे दूर मैं।।
तेरा ही तो नाम पुकारे,
बंसी भोरी री,
गैया भी पहचाने राधा,
महक टोरी री,
तूने किनी नैनन से,
मेरे मन की चोरी री,
कैसी जोड़ी कृष्ण कारा,
राधा गोरी री,
अरे रे मेरी जान हैं राधा,
तेरे पे क़ुर्बान मैं राधा,
रह न सकूंगा तुमसे दूर मैं।।
हिचकी आये राधा तेरी,
याद सताती है,
यमुना की लहरों में तेरी,
झलक सी आती हैं,
सज धज के सखियों में तू,
पनघट जाती हैं,
सूखी धरती में भी प्रीत के,
कमल खिलाती हैं,
अरे रे मेरी जान है राधा,
तेरे पे क़ुर्बान मैं राधा,
रह न सकूंगा तुमसे दूर मैं।।
अरे रे मेरी जान हैं राधा,
तेरे पे क़ुर्बान मैं राधा,
रह न सकूंगा तुमसे दूर मैं,
जब भी बने तू राधा श्याम बनूँगा ,
जब भी बने तू सीता राम बनूँगा,
तेरे बिना आधा सुबह शाम कहूँगा,
आत्मा से राधा राधा नाम कहूँगा।
अरे रे मेरी जान है राधा,
तेरे पे क़ुर्बान मैं राधा,
रह न सकूंगा तुमसे दूर मैं।।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"अरे रे मेरी जान है राधा तेरे पे क़ुर्बान मैं राधा भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "अरे रे मेरी जान है राधा तेरे पे क़ुर्बान मैं राधा भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "अरे रे मेरी जान है राधा तेरे पे क़ुर्बान मैं राधा भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...