भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20265 व्यूज
18px

गाओ हिल मिल सभी बधाई बाबा के घर लाली आयी रे लिरिक्स

गाओ हिल मिल सभी बधाई,
बाज उठी मंगल शहनाई,
आयी लाली आयी रे,
बाबा के घर लाली आयी रे।।
भादों शुक्ल अष्टमी सुन्दर,
प्रकट भयी वृषभानु के मंदिर,
किरत मैया ने लाली जायी,
श्याम की श्यामा जू हैं आयी,
आयी लाली आयी रे,
बाबा के घर लाली आयी रे।।
ब्रम्हा मंगल वेद सुनावें,
देवी देवता स्तुति गावें,
वीणा नारद जी ने बजाई,
आ गयी लक्ष्मी बन कर दायी,
आयी लाली आयी रे,
बाबा के घर लाली आयी रे।।
बाबा को मनवा हर्षावे,
भर भर मोतिन थाल लुटावे,
लाली पलना बीच झुलाई,
नाचे अंगना लोग लुगाई,
आयी लाली आयी रे,
बाबा के घर लाली आयी रे।।
‘चित्र विचित्र' सुन दौड़े आवें,
ब्रजवासिन संग मंगल गावें,
हो गोपी ग्वाले लेत बलाई,
कुंवर किशोरी परम सुखदायी,
आयी लाली आयी रे,
बाबा के घर लाली आयी रे।।
गाओ हिल मिल सभी बधाई,
बाज उठी मंगल शहनाई,
आयी लाली आयी रे,
बाबा के घर लाली आयी रे।।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"गाओ हिल मिल सभी बधाई बाबा के घर लाली आयी रे लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "गाओ हिल मिल सभी बधाई बाबा के घर लाली आयी रे लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "गाओ हिल मिल सभी बधाई बाबा के घर लाली आयी रे लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...