shree Radha rani bhajan
0 व्यूज
18px
बड़ा अद्भुत नजारा है राधा रानी के चरणों में भजन लिरिक्स
बड़ा अद्भुत नजारा है,
बड़ा अद्भुत नजारा हैं,
राधा रानी के चरणों में,
बहे अमृत की धारा है।।
दरबार किशोरी का,
सारे जग से निराला है,
जहाँ आता है निसदिन,
वो बांसुरी वाला है,
उसके आगे कन्हैया भी,
लाचार बेचारा है,
राधा रानी के चरणों में,
बहे अमृत की धारा है।।
र से देगी रुतबा,
ध से धन ये देगी,
तू राधे राधे गा,
भंडारे भर देगी,
ये है करुणामई राधे,
वृषभानु ने पाला है,
राधा रानी के चरणों में,
बहे अमृत की धारा है।।
बड़ा अद्भुत नजारा है,
बड़ा अद्भुत नजारा हैं,
राधा रानी के चरणों में,
बहे अमृत की धारा है।।
Singer & Upload By - Naresh Malhotra
7217776949
शेयर करें:
Tags:#Radha Rani bhajans
