भजमन - संतों के संग
अपडेट: 22 अगस्त 20261 व्यूज
18px

बड़ी याद किशोरी जु की आये अखियों से नीर बरसे लिरिक्स

बड़ी याद किशोरी जु की आये,
अखियों से नीर बरसे,
कोई अपना नहीं है हाये,
अखियों से नीर बरसे,
बड़ी याद किशोरी जु की आए,
अखियों से नीर बरसे।।
कोई तो किशोरी जु को,
दियो सन्देश रे,
बड़ी मजबूर बड़ी,
दूर मेरा देश रे,
मेरी उंगली पकड़ ले जाए,
अखियों से नीर बरसे,
बड़ी याद किशोरी जु की आए,
अखियों से नीर बरसे।।
लाड़ली बचा लो मोहे,
गिरने लगी हूँ,
ऐसा लगे जैसे मैं तो,
मरने लगी हूँ,
आँख फड़के ये दिल घबराए,
अखियों से नीर बरसे,
बड़ी याद किशोरी जु की आए,
अखियों से नीर बरसे।।
मुस्का के उनका वो,
मेरी ओर देखना,
लिख नहीं पाए हरिदासी,
की ये लेखना,
पीड़ विरहा की सही ना जाए,
अखियों से नीर बरसे,
बड़ी याद किशोरी जु की आए,
अखियों से नीर बरसे।।
बड़ी याद किशोरी जु की आये,
अखियों से नीर बरसे,
कोई अपना नहीं है हाये,
अखियों से नीर बरसे,
बड़ी याद किशोरी जु की आए,
अखियों से नीर बरसे।।
स्वर - साध्वी पूर्णिमा दीदी।
शेयर करें:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...