भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

बन जोगन श्याम नाम की मैं तो धुनी रमाऊंगी लिरिक्स

वृन्दावन जाऊंगी,
ना फिर मैं लौटके आऊंगी,
बन जोगन श्याम नाम की,
मैं तो धुनी रमाऊंगी।।
दुनिया की हर एक उलझन से,
मुझको छुड़ा लिया,
जिसने मेरे मन को अपना,
मन्दिर बना लिया,
उस मनमोहन के मन्दिर में,
कुटिया बनाऊंगी,
बन जोंगन श्याम नाम की,
मैं तो धुनी रमाऊंगी।।
सोना चांदी हीरा मोती,
मन को ना भाए,
रात और दिन पल पल कान्हा की,
याद में दिल गाए,
हरि नाम सरोवर में डूबूंगी,
पार मैं पाऊंगी,
बन जोंगन श्याम नाम की,
मैं तो धुनी रमाऊंगी।।
संगी साथी और नहीं,
तेरे बिन गोपाला,
अंधियारे जीवन में दीपक,
तू ही नंदलाला,
अब आजा नहीं तो,
राह में तेरी मैं मर जाऊंगी,
बन जोंगन श्याम नाम की,
मैं तो धुनी रमाऊंगी।।
वृन्दावन जाऊंगी,
ना फिर मैं लौटके आऊंगी,
बन जोगन श्याम नाम की,
मैं तो धुनी रमाऊंगी।।
Singer - Varsha Shrivastava
Lyrics - Dr. Jaya Nargis
Music - Vijay Nanda
9082787510
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"बन जोगन श्याम नाम की मैं तो धुनी रमाऊंगी लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "बन जोगन श्याम नाम की मैं तो धुनी रमाऊंगी लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "बन जोगन श्याम नाम की मैं तो धुनी रमाऊंगी लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...