18px
बनकर मीरा प्रेम दीवानी रटे तुम्हारा नाम भजन लिरिक्स
बनकर मीरा प्रेम दीवानी,
रटे तुम्हारा नाम,
आकर कण्ठ लगालो अब तो,
मन मोहन घनश्याम,
आकर कण्ठ लगालो अब तो,
मन मोहन घनश्याम।।
तर्ज - चांदी जैसा रंग है तेरा।
तुमसे है गठजोड़ ये जोड़ा,
तुम हो स्वामी मेरे,
जनम जनम की दासी मैं तेरी,
अंतर्यामी मेरे,
तुम हो मेरे प्राण ओ प्रीतम,
सुन लो स्वामी मेरे,
बाट मिलन की देख रही हूँ,
मैं तो आठों याम,
आकर कण्ठ लगालो अब तो,
मन मोहन घनश्याम,
आकर कण्ठ लगालो अब तो,
मन मोहन घनश्याम।।
माँ कहती तू बिन्द ना मेरा,
मूरख सब जग जाने,
पिता कहे तू जगत का स्वामी,
सारी दुनिया माने,
सखियाँ कहती अब हठ ना कर
काहे ऐसा ठाने,
आकर सबको एक बार बस,
कह दे तू मेरा प्राण,
आकर कण्ठ लगालो अब तो,
मन मोहन घनश्याम,
आकर कण्ठ लगालो अब तो,
मन मोहन घनश्याम।।
मानु ना कुल की लोक लाज को,
गलिन गलिन में डोलूं,
बनकर जोगन मीरा भटके,
इकतारा ले बोलूं,
तू ना खोले नयन को अपने,
मैं तो मन को खोलूं,
राशि मीरा मीरा राशि,
दोई जिस्म एक जान,
आकर कण्ठ लगालो अब तो,
मन मोहन घनश्याम,
आकर कण्ठ लगालो अब तो,
मन मोहन घनश्याम।।
बनकर मीरा प्रेम दीवानी,
रटे तुम्हारा नाम,
आकर कण्ठ लगालो अब तो,
मन मोहन घनश्याम,
आकर कण्ठ लगालो अब तो,
मन मोहन घनश्याम।।
Singer - Rashi Patni
ये भी देखें - काहे तेरी अखियों में पानी।
शेयर करें:
पिछला भजन (shree Radha rani bhajan)
राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
अगला भजन (shree Radha rani bhajan)
हे बनवारी तरसे है नैना भजन लिरिक्स
इस श्रेणी के लोकप्रिय भजन (shree Radha rani bhajan)सभी shree Radha rani bhajan भजन देखें →
यदि आप shree Radha rani bhajan के अन्य पावन भजन, आरती और पद पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे सम्पूर्ण shree Radha rani bhajan संग्रह को अवश्य देखें। नीचे इसी श्रेणी के सबसे लोकप्रिय भजन प्रस्तुत हैं:

राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
Shree Radha Rani 347

हे बनवारी तरसे है नैना भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 181

अगर श्यामा जु ना होती तो हम जैसो का क्या होता भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 178

मीरा हो गई रे दीवानी घनश्याम की लगन लगी हरी नाम की
Shree Radha Rani 136

शाम ढली और श्याम न आये भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 118

बरसाने में बंगला देखा बंगला राधे रानी का लिरिक्स
Shree Radha Rani 92
भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ
प्रकाशित टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...
Tags:#Radha Rani bhajans
