भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

बरसाना मिल गया है मुझे और क्या कमी है लिरिक्स

बरसाना मिल गया है,
मुझे और क्या कमी है,
श्री जी भी तो मिलेगी,
मुझको तो ये यकीं है,
बरसाना मिल गया हैं,
मुझे और क्या कमी है।।
तर्ज - मेरा आपकी कृपा से।
जिस दिन से ब्रज की रज को,
मस्तक से है लगाया,
मेरे साथ साथ रहता,
मेरी लाड़ली का साया,
ऐसा लगे ना मेरे,
इन पैरों तले जमीं है,
श्री जी भी तो मिलेगी,
मुझको तो ये यकीं है,
बरसाना मिल गया हैं,
मुझे और क्या कमी है।।
संतों का स्पर्श पाकर,
मुझे छू गई हवाएं,
महलों का कोना कोना,
मुझे दिल से दे दुआएं,
नस नस में अब तो मेरे,
तेरी छवि रमी है,
श्री जी भी तो मिलेगी,
मुझको तो ये यकीं है,
बरसाना मिल गया हैं,
मुझे और क्या कमी है।।
सेतु बनाया जिसने,
राधा नाम के मैं वारि,
मेरी सोच से परे थी,
श्यामा तेरी अटारी,
राधा नाम के सहारे,
त्रिलोकी ये थमी है,
श्री जी भी तो मिलेगी,
मुझको तो ये यकीं है,
बरसाना मिल गया हैं,
मुझे और क्या कमी है।।
मेरी रूह का हाल जाने,
गेहवर की ये लताएं,
भीतर क्या चल रहा है,
ये ‘हरिदासी' क्या बताएं,
इक प्रेम का है तूफां,
इन आँखों में जो नमी है,
श्री जी भी तो मिलेगी,
मुझको तो ये यकीं है,
बरसाना मिल गया हैं,
मुझे और क्या कमी है।।
बरसाना मिल गया है,
मुझे और क्या कमी है,
श्री जी भी तो मिलेगी,
मुझको तो ये यकीं है,
बरसाना मिल गया हैं,
मुझे और क्या कमी है।।
स्वर - साध्वी पूनम दीदी।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"बरसाना मिल गया है मुझे और क्या कमी है लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "बरसाना मिल गया है मुझे और क्या कमी है लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "बरसाना मिल गया है मुझे और क्या कमी है लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...