भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20261 व्यूज
18px

बरसाना प्यारा बड़ा याद आये भजन लिरिक्स

बरसाना प्यारा बड़ा याद आये,
कृपा कर किशोरी जी,
कृपा कर किशोरी जी,
जल्दी बुलाये,
बरसाना प्यारा बड़ा याद आए।।
मैं आती रही हूँ मैं आती रहूंगी,
बहाती हूँ आंसू बहाती रहूंगी,
जब तक किशोरी जी,
जब तक किशोरी जी,
सामने ना आये,
बरसाना प्यारा बड़ा याद आए।।
एक पल भी भाव ना बिसरे,
हे श्यामा प्यारी,
ना गहवर ना प्रेम सरोवर,
ना छूटे अटारी,
भले रोते रोते ही,
भले रोते रोते ही,
प्राण छूट जाए,
बरसाना प्यारा बड़ा याद आए।।
आप की छवि के आगे,
वो आंसू बहाना ,
नए नए भाव किशोरी,
आप को सुनाना,
याद जब भी आए मोसे,
याद जब भी आए मोसे,
रहा नहीं जाए,
बरसाना प्यारा बड़ा याद आए।।
बांह मेरी थामे रखना,
हो ना जग हासी,
प्रीत मेरी झूठी मैं भी,
झूठी ‘हरिदासी',
आप तो दयालु हो,
आप तो दयालु हो,
छोड़ के ना जाए,
बरसाना प्यारा बड़ा याद आए।।
बरसाना प्यारा बड़ा याद आये,
कृपा कर किशोरी जी,
कृपा कर किशोरी जी,
जल्दी बुलाये,
बरसाना प्यारा बड़ा याद आए।।
Singer - Shree Haridasi Happy Sharma
प्रेषक - बावरा दास जी
8791296172
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"बरसाना प्यारा बड़ा याद आये भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "बरसाना प्यारा बड़ा याद आये भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "बरसाना प्यारा बड़ा याद आये भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...