भजमन - संतों के संग
श्रेणियाँ
shree Radha rani bhajan
0 व्यूज
18px

बरसाने में आनंद छायो लाली को जन्मदिन आयो लिरिक्स

बरसाने में आनंद छायो,
लाली को जन्मदिन आयो,
लाली को जन्मदिन आयो,
श्यामा को जन्मदिन आयो,
बरसाने में आनंद छायों,
लाली को जन्मदिन आयो।।
घर घर बाजे मंगल बधाई,
प्रगट भयी श्यामा सुखदाई,
बृजवासीन को मन हरषायो,
लाली को जन्मदिन आयो,
बरसाने में आनंद छायों,
लाली को जन्मदिन आयो।।
गोपी ग्वाल सब नाचे गावे,
भानु भवन में धूम मचावे,
ढांढ ढांढ़िन ने दंगल मचायो,
लाली को जन्मदिन आयो,
बरसाने में आनंद छायों,
लाली को जन्मदिन आयो।।
झूले पलना कुंवर किशोरी,
शीतल शील कृपामयी भोरी,
मन दरश कर सुख पायो,
लाली को जन्मदिन आयो,
बरसाने में आनंद छायों,
लाली को जन्मदिन आयो।।
लाली को मुख पूनम को चंदा,
रसिक रसेश्वरी आनंद कंदा,
नित लाली को लाड लड़ायो,
राधे को जन्मदिन आयो,
बरसाने में आनंद छायों,
लाली को जन्मदिन आयो।।
बरसाने में आनंद छायो,
लाली को जन्मदिन आयो,
लाली को जन्मदिन आयो,
श्यामा को जन्मदिन आयो,
बरसाने में आनंद छायों,
लाली को जन्मदिन आयो।।
स्वर - साध्वी पूर्णिमा दीदी जी।
शेयर करें:
बरसाने में आनंद छायो लाली को जन्मदिन आयो लिरिक्स | भजमन