भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

बरसाने में मच रही धूम खुशियां छाई है भजन लिरिक्स

बरसाने में मच रही धूम,
खुशियां छाई हैं।
दोहा - बरसाने में गजब है मस्ती,
अजब ही खुशियां छाई,
राधे जी के जन्मदिवस पर,
सबने धमाल मचाई है।
बरसाने में मच रही धूम,
खुशियां छाई हैं,
राधे रानी का जन्मदिन आया,
धूम मचाई है।।
बरसाने की है पावन भूमि,
जहां पर हैं राधा जी जन्मी,
वहां रावल है एक गांव,
लाडो प्रगटाई है,
बरसाने मे मच रही धूम,
खुशियां छाई हैं।।
भानु भवन में बजते बाजे,
इसी भवन में राधे बिराजे,
राधा नाम की जय जयकार,
की रटन लगाई है,
बरसाने मे मच रही धूम,
खुशियां छाई हैं।।
कीरत मैया लाड लडावे,
भानु बाबा हीरे मोती लुटावे,
देख लाली को हुए निहाल,
बधाई लुटाई है,
बरसाने मे मच रही धूम,
खुशियां छाई हैं।।
राधा जी की महिमा है न्यारी,
कृष्ण भी जिन पर जाएं बलिहारी,
‘श्याम' ने भी सब के संग,
बधाई गाई है,
बरसाने मे मच रही धूम,
खुशियां छाई हैं।।
बरसाने मे मच रही धूम,
खुशियां छाई हैं,
राधे रानी का जन्मदिन आया,
धूम मचाई है।।
स्वर एवं लेख - घनश्याम मिढ़ा।
भिवानी ( हरियाणा) 9034121523
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"बरसाने में मच रही धूम खुशियां छाई है भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "बरसाने में मच रही धूम खुशियां छाई है भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "बरसाने में मच रही धूम खुशियां छाई है भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...