भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

बरसाने में खेलेंगे होली भजन लिरिक्स

बरसाने में खेलेंगे होली,
वहां धूम मचाएंगे पूरी।।
वहां आनंद लेंगे लट्ठमार होली का,
और आनंद लेंगे हम लड्डू होली का,
ब्रजवासी जो खेलेंगे होली,
वहां धूम मचाएंगे पूरी।।
आज रंगनी बरसाने की गलियां,
अब देखेगी सारी ये दुनिया,
भर भर के ले चलो पिचकारी,
वहां धूम मचाएंगे पूरी।।
होरी का रसिया जब आएगा,
संग अपने वो ग्वालों को लाएगा,
राधा की भिगोयेगा चुनरी,
वहां धूम मचाएंगे पूरी।।
अब बहुत हुई आनाकानियाँ,
अब मतकर तू अपनी मनमानियां,
ये ‘प्राची' भी खेलेगी होरी,
वहां धूम मचाएंगे पूरी।।
बरसाने में खेलेंगे होली,
वहां धूम मचाएंगे पूरी।।
Singer - Prachi
शेयर करें:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...