भजमन - संतों के संग
अपडेट: 22 अगस्त 20260 व्यूज
18px

भज ले राधा राधा राधा

भज ले राधा राधा राधा,
राधा राधा भज ले मनवा,
मिट जाए हर बाधा,
भजले राधा राधा राधा।।
राधा राधा जो तू गावे,
श्याम के मन को भावे,
राधा नाम जो मन में बसाए,
प्रेम सुधा रस पावे,
ऐसी कृपा करो स्वामिनी,
हो हर क्षण राधा राधा,
भजले राधा राधा राधा।।
ब्रह्मलोक में ब्रह्म जी भी,
राधा नाम ध्याते,
कैलाशपति शंकर जी भी,
इसी नाम की सूरत लगाते,
वृन्दावन का कण कण बोले,
श्री राधा श्री राधा,
भजले राधा राधा राधा।।
स्वर्गलोक बैकुंठ में भी,
इसी नाम की मस्ती रहती,
नारद जी की वीणा भी,
राधा राधा कहती,
कहता है हितदास कुणाल,
यह है प्रेम अगाधा,
भजले राधा राधा राधा।।
भज ले राधा राधा राधा,
राधा राधा भज ले मनवा,
मिट जाए हर बाधा,
भजले राधा राधा राधा।।
गायक - कुणाल शर्मा कन्नू श्री श्री हितदासी।
9899664508
शेयर करें:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...