भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

भर दो झोली मेरी राधा रानी तेरे दर से ना जाऊंगा खाली लिरिक्स

भर दो झोली मेरी राधा रानी,
तेरे दर से ना जाऊंगा खाली,
ग़म ने मारा है गम ने सताया,
बन गया तेरे दर का सवाली।।
दिल लगाया था दुनिया से मैने,
दिल को तोड़े है जालिम जमाना,
अब लिया है सहारा तुम्हारा,
इस चमन की है तू रखवाली,
भर दों झोली मेरी राधा रानी,
तेरे दर से ना जाऊंगा खाली।।
किसी ने मारा किसी ने सताया,
आके दुखों ने मुझको दबाया,
दुःख का सागर है सारा जमाना,
सुख की मूरत है बरसाने वाली,
भर दों झोली मेरी राधा रानी,
तेरे दर से ना जाऊंगा खाली।।
मैंने देखा है ज़ालिम ज़माना,
साथ देता न कोई किसी का,
तू सहारा है सबका हे राधे,
तूने बिगड़ी है सबकी सँवारी,
भर दों झोली मेरी राधा रानी,
तेरे दर से ना जाऊंगा खाली।।
ये सुना है जो दर तेरे आता,
सब मन की मुरादें है पता,
‘पायला' आया है दर पे तुम्हारे,
बन गया तेरे दर का सवाली,
भर दों झोली मेरी राधा रानी,
तेरे दर से ना जाऊंगा खाली।।
भर दो झोली मेरी राधा रानी,
तेरे दर से ना जाऊंगा खाली,
ग़म ने मारा है गम ने सताया,
बन गया तेरे दर का सवाली।।
Singer / Lyrics - Laxman ji Payla
Creations - Chitrakoot Music Production
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"भर दो झोली मेरी राधा रानी तेरे दर से ना जाऊंगा खाली लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "भर दो झोली मेरी राधा रानी तेरे दर से ना जाऊंगा खाली लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "भर दो झोली मेरी राधा रानी तेरे दर से ना जाऊंगा खाली लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...