भजमन - संतों के संग
अपडेट: 22 अगस्त 20260 व्यूज
18px

चिठ्ठी लिख दी किशोरी जी के नाम भजन लिरिक्स

चिठ्ठी लिख दी किशोरी जी के नाम,
बुला लो मुझे बरसाना,
हो ना जाये जीवन की शाम,
बसा लो मुझे बरसाना।।
लिख डाला मोपे क्या क्या बीती,
इक इक लिख दी,
गलती जो की थी,
अब कुछ भी हो अंजाम,
बुला लो मुझे बरसाना,
हो ना जाये जीवन की शाम,
बसा लो मुझे बरसाना।।
तेरी मेरी प्रीत न हो जग ज़ाहिर,
ब्रज मंडल से निकलूं जो बाहर,
छूट जाए मेरे तन सो प्राण,
बुला लो मुझे बरसाना,
हो ना जाये जीवन की शाम,
बसा लो मुझे बरसाना।।
जग में रहकर भजन ना होवे,
दुनिया से हरिदासी रोवे,
मेरी विनती लीजो मान,
बसा लो मुझे बरसाना,
हो ना जाये जीवन की शाम,
बसा लो मुझे बरसाना।।
चिठ्ठी लिख दी किशोरी जी के नाम,
बुला लो मुझे बरसाना,
हो ना जाये जीवन की शाम,
बसा लो मुझे बरसाना।।
स्वर - साध्वी पूर्णिमा दीदी जी।
शेयर करें:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...