भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20262 व्यूज
18px

दे दो दे दो सहारा चरणों का श्री राधा भजन लिरिक्स

दे दो दे दो सहारा चरणों का,
नहीं भरोसा रहा लाड़ली,
नहीं भरोसा रहा लाड़ली,
मेरे अपने खोटे कर्मों का,
मुझे दे दो सहारा चरणो का।।
बन दासी मैं सेवा कमाया करूँ,
गहबर कुंड पे दर्शन पाया करूँ,
तेरे महल पे सोहनी लगाया करूँ,
करो कृपा बन जाए ठिकाना,
करो कृपा बन जाए ठिकाना,
मेरे जैसे अधमो का,
मुझे दे दो सहारा चरणो का।।
तेरे चरणों की रज में बैठा करूँ,
कुछ कहता रहूं कुछ सुनता रहूं,
तेरे नाम की माला पिरोता रहूं,
करूँ कभी अभिषेक लाड़ली,
करूँ कभी अभिषेक लाड़ली,
नैनो से बहते झरनों का,
मुझे दे दो सहारा चरणो का।।
कभी दीन पे करुणा करो लाड़ली,
कभी अपनी कहके वरो लाड़ली,
मेरे शीश पे हाथ धरो लाड़ली,
‘रवि' की परम लाड़ली श्यामा,
‘रवि' की परम लाड़ली श्यामा,
मैं भी दास तेरा कई जन्मो का,
मुझे दे दो सहारा चरणो का।।
दे दो दे दो सहारा चरणों का,
नहीं भरोसा रहा लाड़ली,
नहीं भरोसा रहा लाड़ली,
मेरे अपने खोटे कर्मों का,
मुझे दे दो सहारा चरणो का।।
स्वर - साध्वी पूर्णिमा दीदी जी।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"दे दो दे दो सहारा चरणों का श्री राधा भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "दे दो दे दो सहारा चरणों का श्री राधा भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "दे दो दे दो सहारा चरणों का श्री राधा भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...