भजमन - संतों के संग
अपडेट: 22 अगस्त 20262 व्यूज
18px

दीजो बरसाने को वास लाड़ली श्री राधे भजन लिरिक्स

दीजो बरसाने को वास,
लाड़ली श्री राधे।
दोहा - राधे तू बड़भागिनी,
कौन तपस्या कीन,
तीन लोक तारन तरन,
सो तेरे आधीन।
दीजो बरसाने को वास,
लाड़ली श्री राधे,
श्री राधे जय श्याम राधे,
श्री राधे जय श्याम राधे,
दीजों बरसाने को वास,
लाड़ली श्री राधे।।
देखे - राधाष्टमी विशेष टॉप 10 भजन।
नित नित तेरा दर्शन पाऊँ,
नित नित तेरा दर्शन पाऊँ,
लाड़ प्यार से तुझे रिझाऊँ,
लाड़ प्यार से तुझे रिझाऊँ,
अब सुन लीजो ये पुकार,
लाड़ली श्री राधे,
दीजों बरसाने को वास,
लाड़ली श्री राधे।bd।
मधुकरी माँग माँग मैं लाऊँ,
मधुकरी माँग माँग मैं लाऊँ,
टूक प्रशादी के मैं पाऊँ,
टूक प्रशादी के मैं पाऊँ,
और गाऊँ तेरे गुणगान,
लाड़ली श्री राधे,
दीजों बरसाने को वास,
लाड़ली श्री राधे।bd।
बरसानो छोड़ कहूँ ना जाऊँ,
बरसानो छोड़ कहूँ ना जाऊँ,
या रज मैं जीवन मैं बिताऊँ,
या रज मैं जीवन मैं बिताऊँ,
बस यही आस यही चाह,
लाड़ली श्री राधे,
दीजों बरसाने को वास,
लाड़ली श्री राधे।bd।
इतनी सी बात मान लो श्यामा,
इतनी सी बात मान लो श्यामा,
निज चरणों से लगा लो श्यामा,
निज चरणों से लगा लो श्यामा,
मोहे दीजो चरणन का प्यार,
लाड़ली श्री राधे,
दीजों बरसाने को वास,
लाड़ली श्री राधे।bd।
दीजो बरसानें को वास,
लाड़ली श्री राधे,
श्री राधे जय श्याम राधे,
श्री राधे जय श्याम राधे,
दीजों बरसाने को वास,
लाड़ली श्री राधे।।
Singer - Devi Neha Saraswat
शेयर करें:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...