भजमन - संतों के संग
अपडेट: 22 अगस्त 20260 व्यूज
18px

एक बार लाड़ली जू हमें चरणों से लगा लो भजन लिरिक्स

एक बार लाड़ली जू,
हमें चरणों से लगा लो,
हमको भी श्यामा प्यारी,
श्री वृन्दावन बसा लो,
एक बार लाडली जू,
हमें चरणों से लगा लो।।
तर्ज - फूलों में सज रहे है।
तीनों लोक श्यामा प्यारी,
इन्हीं चरणों में समाए,
वेद और पुराण सारे,
चरणों की महिमा गाए,
श्री चरणों का हे श्यामा,
चाकर हमें बना लो,
एक बार लाडली जू,
हमें चरणों से लगा लो।।
आठो याम श्यामा प्यारी,
मेरे साँवरे बिहारी,
श्री चरणों को पलोटत,
सेवा करे तिहारी,
उस साँवरे सजन से,
श्यामा हमें मिला दो,
एक बार लाडली जू,
हमें चरणों से लगा लो।।
संतो की जूठ खाकर,
सुमिरण करूँ तिहारा,
बृजभूमि में बसर हो,
जीवन ये मेरा सारा,
आँचल की छाँव कर दो,
हमें गोद में बिठा लो,
एक बार लाडली जू,
हमें चरणों से लगा लो।।
अद्भुत छवि तिहारी,
राधा रमण बिहारी,
चंदा सी राधा रानी,
साँवल मेरे बिहारी,
अद्भुत छवि का दर्शन,
‘कुक्की' को भी करा दो,
एक बार लाडली जू,
हमें चरणों से लगा लो।।
एक बार लाड़ली जू,
हमें चरणों से लगा लो,
हमको भी श्यामा प्यारी,
श्री वृन्दावन बसा लो,
एक बार लाडली जू,
हमें चरणों से लगा लो।।
Singer / Lyrics - Kukki Arora Ji
शेयर करें:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...