भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

हमारा मन राधा ले गई रे भजन लिरिक्स

हमारा मन राधा ले गई रे,
राधा ले गई राधा ले गई,
राधा ले गई रे,
हमारो मन राधा ले गई रे।।
तर्ज - कन्हैया ले चल परली पार।
गहरी गहरी वन की छैया,
वहां पर चर रही मेरी गैया,
नैनन के वो तीर चला के,
नैनन के वो तीर चला के,
घायल कर गई रे,
हमारो मन राधा ले गई रे।।
मधुबन में मैं गैया चराऊं,
मीठी मीठी बंसी बजाऊं,
बरसाने की चतुर गुजरिया,
बरसाने की चतुर गुजरिया,
दिल में उतर गई रे,
हमारो मन राधा ले गई रे।।
मैं भोला वो चतुर गुजरिया,
एक दिन मेरी पकडी उंगलियां,
बातों ही बातों में बंसी,
बातों ही बातों में बंसी,
लेके खिसक गई रे,
हमारो मन राधा ले गई रे।।
मैया में बरसाने जाऊं,
वहां से अपनी बंसी लाऊ,
बंसी के बिन गैया मेरी,
बंसी के बिन गैया मेरी,
यहां वहां भागे रे,
हमारो मन राधा ले गई रे।।
राधा के बिन चैन न पाऊं,
बंसी में मैं राधे राधे गाऊं,
‘बनवारी' कहे हाथ जोड़ के,
‘बनवारी' कहे हाथ जोड़ के,
हिवडे में बस गई रे,
हमारो मन राधा ले गई रे।।
हमारा मन राधा ले गई रे,
राधा ले गई राधा ले गई,
राधा ले गई रे,
हमारो मन राधा ले गई रे।।
Singer - Aarti
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"हमारा मन राधा ले गई रे भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "हमारा मन राधा ले गई रे भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "हमारा मन राधा ले गई रे भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...