भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

हमारो मन झूमे नाचे गावे जब राधा अष्टमी आवे भजन

हमारो मन झूमे नाचे गावे,
भादो महीना शुक्ल पक्ष जब,
भादो महीना शुक्ल पक्ष जब,
राधा अष्टमी आवे,
हमारो मन झूमें नाचे गावे।।
बरसाने आकर ये जाना,
राधा अष्टमी पर्व सुहाना,
आनंद बरस रहो बरसाना,
ग्वाल बाल सखियां बृजवासी,
ग्वाल बाल सखियां बृजवासी,
सब मिल मंगल गावें,
हमारो मन झूमें नाचे गावे।।
लाडो प्यारी महल बिराजे,
सूरज की लाली मुख साजे,
भानू भवन में बधाई बाजे,
झूम रही है पीली पोखर,
झूम रही है पीली पोखर,
नव नव रंग दिखावे,
हमारो मन झूमें नाचे गावे।।
‘दयानंद' अब मन नहीं माने,
राधा अष्टमी पर्व मनाने,
ले परिवार चलो बरसाने,
सोया भाग जगे तब ही जब,
सोया भाग जगे तब ही जब,
लाडो आप बुलावे,
हमारो मन झूमें नाचे गावे।।
हमारो मन झूमे नाचे गावे,
भादो महीना शुक्ल पक्ष जब,
भादो महीना शुक्ल पक्ष जब,
राधा अष्टमी आवे,
हमारो मन झूमें नाचे गावे।।
Singer & Lyrics - Dayanand Prajapati
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"हमारो मन झूमे नाचे गावे जब राधा अष्टमी आवे भजन" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "हमारो मन झूमे नाचे गावे जब राधा अष्टमी आवे भजन" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "हमारो मन झूमे नाचे गावे जब राधा अष्टमी आवे भजन" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...