भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

हमें वृन्दावन बुलालो सुनले ओ राधा प्यारी

हमें वृन्दावन बुलालो,
सुनले ओ राधा प्यारी,
सुनले ओ राधे प्यारी,
हरिदास की दुलारी,
हमें श्याम रस पिला दो,
सुनले ओ राधा प्यारी,
हमे वृंदावन बुलालों,
सुनले ओ श्यामा प्यारी।।
तर्ज - बिगड़ी मेरी बना दे।
तेरे नाम की ये महिमा,
जग में गूँज रही है,
तेरा दरश पाने को,
दुनिया तरस रही है,
इन आँखों से निहारे,
मोहिनी सूरत तुम्हारी,
हमे वृंदावन बुलालों,
सुनले ओ श्यामा प्यारी।।
हम जिसके पीछे घूमे,
वो घूमे तेरे पीछे,
हम है दीवाने जिसके,
वो है दीवाने तेरे,
हमें श्याम से मिला दो,
सुनले ओ ब्रज किशोरी,
हमे वृंदावन बुलालों,
सुनले ओ श्यामा प्यारी।।
तेरे दर पे जब मैं आऊं,
सुध बुध ये खो मैं जाऊं,
देख बरसाना तेरा,
तुझमे ही रम मैं जाऊं,
हमें चरणों से लगा लो,
वृषभानु की दुलारी,
हमे वृंदावन बुलालों,
सुनले ओ श्यामा प्यारी।।
ब्रज की गली गली में,
श्री राधे राधे गूंजे,
इस धरा के कण कण में,
रस प्रेम का ये बरसे,
‘आशीष' को बुला लो,
सुनले ओ राधा प्यारी,
हमे वृंदावन बुलालों,
सुनले ओ श्यामा प्यारी।।
हमें वृन्दावन बुलालो,
सुनले ओ राधा प्यारी,
सुनले ओ राधे प्यारी,
हरिदास की दुलारी,
हमें श्याम रस पिला दो,
सुनले ओ राधा प्यारी,
हमे वृंदावन बुलालों,
सुनले ओ श्यामा प्यारी।।
Singer - Prity / Pakhi Sharma
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"हमें वृन्दावन बुलालो सुनले ओ राधा प्यारी" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "हमें वृन्दावन बुलालो सुनले ओ राधा प्यारी" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "हमें वृन्दावन बुलालो सुनले ओ राधा प्यारी" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...