भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

हे लाड़ली राधे मेरे जीवन में ऐसा भी कोई शुभ दिन आवे

हे लाड़ली राधे मेरे जीवन में,
ऐसा भी कोई शुभ दिन आवे,
तेरी याद मे व्याकुल हो जाऊं इतना,
अंसुओ की यमुना बाह जाये।।
पल पल छीन छीन प्यारी राधे,
तेरी बाट निहारु में,
इस जीवन की हर श्वास श्वास मे,
तुम्हे पुकारो मे,
रहा अब जाए ना,
कहा कुछ जाए ना,
तेरे चरणों की सेवा में,
जीवन मेरा ये कट जाये,
हे लाड़ली राधे मेरे जीवन मैं,
ऐसा भी कोई शुभ दिन आवे।।
इतना वियोगी बन जाऊं,
सुध बुध खो जाए सारी,
मूर्छित पड़ा रहूँ ब्रज रज में,
बनकर तेरा दरश भिखारी,
दशा मुझ दिन की,
मंद मतिहीन की,
तभी सुधरेगी की श्री श्यामा,
हाथ सिर पर जो सहरावे,
हे लाड़ली राधे मेरे जीवन मैं,
ऐसा भी कोई शुभ दिन आवे।।
दे देना जगह नीच चरनन मे
यही कामना जीवन की,
प्रीतम संग प्यारी आओगी,
सुध लेना निर्धन की,
कृपा बरसाओ की
मुझे अपनाओगी
तेरी करुणा भरी दृष्टि को
ये चित्र विचित्र भी ललचावे,
हे लाड़ली राधे मेरे जीवन मैं,
ऐसा भी कोई शुभ दिन आवे।।
हे लाड़ली राधे मेरे जीवन मै,
ऐसा भी कोई शुभ दिन आवे,
तेरी याद मे व्याकुल हो जाऊं इतना,
अंसुओ की यमुना बाह जाये।।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"हे लाड़ली राधे मेरे जीवन में ऐसा भी कोई शुभ दिन आवे" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "हे लाड़ली राधे मेरे जीवन में ऐसा भी कोई शुभ दिन आवे" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "हे लाड़ली राधे मेरे जीवन में ऐसा भी कोई शुभ दिन आवे" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...