भजमन - संतों के संग
अपडेट: 22 अगस्त 20260 व्यूज
18px

हे राधा रानी हे श्यामा रानी भजन लिरिक्स

हे राधा रानी हे श्यामा रानी,
हे राधा रानी कर दो इतनी मेहरबानी,
हे श्यामा रानी कर दो इतनी मेहरबानी,
तेरे ही गुण गाते तेरे ही भजन गाते,
बीते जिंदगानी,
हे राधारानी हे श्यामा रानी।bd।
देखे - हे लाडली सुध लीजे हमारी।
ऐसी सुबह ना कोई शाम आए,
होंठों पे जब ना तेरा नाम आए,
तुमसे शुरू ख़तम तुमसे शुरू ख़तम,
तुम्ही पे कहानी,
हे राधारानी हे श्यामा रानी।bd।
तुमसे जो लगी लौ कभी वो बुझे ना,
भूलूँ कभी भूल से भी तुझे ना,
दुःख हो या सुख की दुःख हो या सुख की,
घड़ी हो सुहानी,
हे राधारानी हे श्यामा रानी।bd।
तेरे सिवा ना मुझे कुछ भी भाए,
देखूं जहां भी नज़र तू ही आए,
रंग दो ऐसे रंग में रंग दो ऐसे रंग में,
मुझको महारानी,
हे राधारानी हे श्यामा रानी।bd।
मुझको शरण में लगा लो किशोरी,
चरणों का सेवक बना लो किशोरी,
कर दो आस पूरी कर दो आस पूरी,
लाड़ो जन्मो पुरानी,
हे राधारानी हे श्यामा रानी।bd।
हे राधा रानी हे श्यामा रानी,
हे राधा रानी कर दो इतनी मेहरबानी,
हे श्यामा रानी कर दो इतनी मेहरबानी,
तेरे ही गुण गाते तेरे ही भजन गाते,
बीते जिंदगानी,
हे राधारानी हे श्यामा रानी।bd।
गायक - राजू मेहरा जी।
शेयर करें:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...