भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20265 व्यूज
18px

हे लाडली मुझको भूल ना जाना

हे लाडली मुझको भूल ना जाना,
करके दया की दृष्टि जल्दी बुलाना,
हे लाड़ली मुझको भुल ना जाना।।
तर्ज - परदेसियों से ना।
जैसी भी हूँ मैं तो श्यामा,
तेरी हूँ तेरी,
फिर क्यों लगाए लाडो,
मिलने में देरी,
सब पे करी है करुणा,
मो पे भी लुटाना,
हे लाड़ली मुझको भुल ना जाना।।
टुकड़ों पर तेरे मेरा,
जीवन चले है,
इसी आस पर मेरी,
जिंदगी चले है,
मिलेगा मुझे भी एक दिन,
वास बरसाना,
हे लाड़ली मुझको भुल ना जाना।।
दूर क्यों बसाया मुझको,
मेरी क्या खता है,
कुछ तो बताओ श्यामा,
तुमको सब ही पता है,
जैसे भी रखना मुझको,
ना नज़र हटाना,
हे लाड़ली मुझको भुल ना जाना।।
सेह भी फिरे हरिदासी,
आंसू बहाए,
ब्रज के बाहर कहीं सांसे,
छूट ही ना जाए,
रेत का घरोंदा मेरा,
तुम ही बचाना,
हे लाड़ली मुझको भुल ना जाना।।
हे लाडली मुझको भूल ना जाना,
करके दया की दृष्टि जल्दी बुलाना,
हे लाड़ली मुझको भुल ना जाना।।
स्वर - हैप्पीशर्मा श्रीहरिदासी जी।
प्रेषक - पंकज कपूर।
9873183493
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"हे लाडली मुझको भूल ना जाना" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "हे लाडली मुझको भूल ना जाना" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "हे लाडली मुझको भूल ना जाना" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...