भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

हे राधा रानी मत जइयो तुम दूर भजन लिरिक्स

हे राधा रानी,
मत जइयो तुम दूर,
मेरी लाड़ली प्यारी,
मत जइयो तुम दूर,
तुम हो परम उदार स्वामिनी,
कर दो क्षमा कसूर,
मेरी लाड़ली प्यारी,
मत जइयो तुम दूर।।
एक झलक की आस स्वामिनी,
बरसाने ले आई,
तेरी कृपाकोर से दिल में,
बजने लगी शहनाई,
उसी कृपा की एक कोर से,
करती रहो मोहे चूर
मेरी राधा रानी,
मत जइयो तुम दूर।।
तुम तो मेरी भोरी स्वामिनी,
मैं विषयन की मारी,
पतित उधारक हे अघनाशनी,
अब है मेरी बारी,
रहे बरसता सब पर राधे,
तेरा कृपा कोष भरपूर,
मेरी राधा रानी,
मत जइयो तुम दूर।।
मन ना भटके चित ना चटके,
वाणी में रस भर दो,
वास दो गेहवरवन की कुञ्ज में,
और गति सब हर लो
रवि रंगीली सखी बने फिर,
श्री राधे मेरी मूल,
मेरी राधा रानी,
मत जइयो तुम दूर।।
हे राधा रानी,
मत जइयो तुम दूर,
मेरी लाड़ली प्यारी,
मत जइयो तुम दूर,
तुम हो परम उदार स्वामिनी,
कर दो क्षमा कसूर,
मेरी लाड़ली प्यारी,
मत जइयो तुम दूर।।
स्वर - श्री चित्र विचित्र महाराज जी।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"हे राधा रानी मत जइयो तुम दूर भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "हे राधा रानी मत जइयो तुम दूर भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "हे राधा रानी मत जइयो तुम दूर भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...