भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20261 व्यूज
18px

हम बरसाने वाले है पूर्णिमा दीदी भजन लिरिक्स

हम बरसाने वाले है,
हम बरसाने वाले है,
सारी दुनिया से अपने,
अंदाज निराले है,
हम बरसाने वाले हैं,
हम बरसाने वाले है।।
मेरी श्यामा की चौखट,
सदा यहाँ रहता नटखट,
हाथ जिस सर पर धरती,
श्याम अपनाता झटपट,
श्री राधे राधे गाए,
वो मोहन के मन भाए,
जिसे लाड़ली बुलाती,
वो ही बरसाना आए,
अपनाए जाते ना,
दिल से भुलाने वाले है,
हम बरसाने वाले हैं,
हम बरसाने वाले है।।
अटा बरसाने वारी,
तीन लोकों से न्यारी,
भुजा दोनों को पसारे,
कृपा बरसाने वारी,
तहाँ श्यामा आप विराजे,
संत भक्तो के काजे,
जहाँ नित आनंद बरसे,
ख़ुशी के बादल गरजे,
डर ना किसी का अब ना,
किसी से घबराने वाले है,
हम बरसाने वाले हैं,
हम बरसाने वाले है।।
श्री श्यामा श्याम की जोड़ी,
है चंदा एक चकोरी,
पूनम में मिलते दोनों,
प्रेम की सात री खोरी,
अँखियोनो श्याम मिलाए,
वो जा परदे छिप जाए,
नैन श्यामा भी मिलाती,
राह पलके है बिछाए,
वो पाली सबका गलफन में,
समझाने वाले है,
हम बरसाने वाले हैं,
हम बरसाने वाले है।।
हम बरसाने वाले हैं,
हम बरसाने वाले हैं,
सारी दुनिया से अपने,
अंदाज निराले है,
हम बरसाने वाले हैं,
हम बरसाने वाले है।।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"हम बरसाने वाले है पूर्णिमा दीदी भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "हम बरसाने वाले है पूर्णिमा दीदी भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "हम बरसाने वाले है पूर्णिमा दीदी भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...