भजमन - संतों के संग
अपडेट: 25 अगस्त 20261 व्यूज
18px

हमे राधा रानी तेरे नाम का सहारा चित्र विचित्र भजन लिरिक्स

हमे राधा रानी तेरे नाम का सहारा,
नाम का सहारा तेरे नाम का सहारा।।
एक है ठिकाना दुनिया में गम के मारो का,
एक ही सहारा जग में हम बेसहारो का,
बिगड़ा मुक्कदर तूने पल में सवारा,
हमे राधा रानी तेरे नाम का सहारा।।
ठोकरे ज़माने की तेरे दर पे ले आई है,
किस्मत के मारो की तूने बिगड़ी बनाई है,
तूने डूबी कश्तियो को दिया है किनारा,
हमे राधा रानी तेरे नाम का सहारा।।
जो भी एक बार शरण आये राधे रानी की,
बरसे कृपा उसपे सदा महारानी की,
हर लेती दुःख जीवन के करके एक इशारा,
हमे राधा रानी तेरे नाम का सहारा।।
चित्र विचित्र पागल हो गए राधा नाम के,
बित जाये जीवन सारा वृन्दावन धाम के,
राधा नाम हमको है प्राणों से भी प्यारा,
हमे राधा रानी तेरे नाम का सहारा।।
हमे राधा रानी तेरे नाम का सहारा,
नाम का सहारा तेरे नाम का सहारा।।
शेयर करें:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...