भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20262 व्यूज
18px

जन्मदिन लाली का आया बधाई हो बधाई हो लिरिक्स

जन्मदिन लाली का आया,
बधाई हो बधाई हो,
ये खुशियां संग है लाया,
बधाई हो बधाई हो।।
वृषभानु और कीर्ति के घर,
प्रगटी राधे रानी,
बृज मंडल में खुशियां छाई,
नगरी हुई दीवानी,
मंगल गान करें सब बोलें,
बधाई हो बधाई हो,
जन्मदीन लाली का आया,
बधाई हो बधाई हो।।
रावल गांव की पावन धरा पे,
मेला लगा है भारी,
लाली का मुख लखने को आए,
ब्रिज के सब नर नारी,
ढोल नगाड़े शंख मृदंग और,
बाज रही शहनाई,
जन्मदीन लाली का आया,
बधाई हो बधाई हो।।
देवलोक के देव गणों में,
आज हैं खुशियां छाई,
राधा की छवि देखने को,
देवों की टोलियां आई,
मैया और बाबा को देवगण,
देते सभी बधाई,
जन्मदीन लाली का आया,
बधाई हो बधाई हो।।
बरसाने के मान भवन में,
भीड़ बड़ी है भारी,
सज-धज कर दर्शन करने को,
आए है नर नारी,
मन के भाव से ‘श्याम' भी देता,
सबको आज बधाई,
जन्मदीन लाली का आया,
बधाई हो बधाई हो।।
जन्मदिन लाली का आया,
बधाई हो बधाई हो,
ये खुशियां संग है लाया,
बधाई हो बधाई हो।।
स्वर एवं रचना - घनश्याम मिढ़ा।
भिवानी हरियाणा। संपर्क 9034121523
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"जन्मदिन लाली का आया बधाई हो बधाई हो लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "जन्मदिन लाली का आया बधाई हो बधाई हो लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "जन्मदिन लाली का आया बधाई हो बधाई हो लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...