भजमन - संतों के संग
अपडेट: 22 अगस्त 20260 व्यूज
18px

जी ना पाएंगे रंगीली सरकार के बिना भजन लिरिक्स

खुश रह लेंगे कोठी और कार के बिना,
जी ना पाएंगे रंगीली सरकार के बिना,
जी ना पाएंगे रँगीली सरकार के बिना।।
सोना मिले ना चाहे चांदी मिले ना,
सेवा को चाहे नौकर बांदी मिले ना,
रह ना पाएंगे राधा तेरे प्यार के बिना,
जी ना पाएंगे रँगीली सरकार के बिना।।
ऐसे बंधे हैं जैसे पतंग से डोरी,
हर सांस कहती किशोरी किशोरी,
जैसे नाव नहीं चले पतवार के बिना,
जी ना पाएंगे रँगीली सरकार के बिना।।
ये तन है प्यारे दो आने की माटी,
माथे लगा लो बरसाने की माटी,
अजनबी क्या है राधा उस द्वार के बिना,
जी ना पाएंगे रँगीली सरकार के बिना।।
खुश रह लेंगे कोठी और कार के बिना,
जी ना पाएंगे रंगीली सरकार के बिना,
जी ना पाएंगे रँगीली सरकार के बिना।।
स्वर - सोना जाधव।
शेयर करें:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...