भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20260 व्यूज
18px

जिस पल भी राधे भूलूँ मैं तुमको भजन लिरिक्स

जिस पल भी राधे,
भूलूँ मैं तुमको,
मेरी जिंदगी की वो,
अंतिम घड़ी हो।।
तर्ज - तुम्ही मेरे मंदिर।
तेरा ही भरोसा,
तेरा ही सहारा,
तेरी बंदगी में ही,
जीवन गुजारा,
तेरे सिवा ना पूजा किसी को,
तेरे सिवा ना पूजा किसी को,
मेरी जिंदगी की वो,
अंतिम घड़ी हो।।
जब जब लगा हूँ,
गिरने मैं श्यामा,
बांह पकड़ कर,
तुमने ही थामा,
तूने संभाला हरपल है मुझको,
तूने संभाला हरपल है मुझको,
मेरी जिंदगी की वो,
अंतिम घड़ी हो।।
तेरा नाम ही बस,
रटती है सांसे,
हर पल निहारे,
तुमको ही आँखे,
लगन ये तुम्हारी कम ना कभी हो,
लगन ये तुम्हारी कम ना कभी हो,
मेरी जिंदगी की वो,
अंतिम घड़ी हो।।
‘सोनू' ये दिल की,
चाहत है मेरी,
दम निकले मेरा तो,
चौखट पे तेरी,
मेरे सामने राधे तेरी छवि हो,
मेरे सामने राधे तेरी छवि हो,
मेरी जिंदगी की वो,
अंतिम घड़ी हो।।
जिस पल भी राधे,
भूलूँ मैं तुमको,
मेरी जिंदगी की वो,
अंतिम घड़ी हो।।
स्वर - राजू मेहरा जी।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"जिस पल भी राधे भूलूँ मैं तुमको भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "जिस पल भी राधे भूलूँ मैं तुमको भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "जिस पल भी राधे भूलूँ मैं तुमको भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...