भजमन - संतों के संग
अपडेट: 22 अगस्त 20260 व्यूज
18px

जीवन का आधार है मेरी राधा जी भजन लिरिक्स

जीवन का आधार है मेरी राधा जी,
करुणामयी सरकार है मेरी राधा जी,
आगे पीछे डोले जिसके बनवारी,
सब ग्रंथो का सार है मेरी राधा जी,
जींवन का आधार हैं मेरी राधा जी,
करुणामयी सरकार है मेरी राधा जी।।
तर्ज - काली कमली वाला।
जो श्री राधा जपे किरपा वही पाए,
श्याम के मिलने से कोई रोक ना पाए,
ऐसी लखदातार है मेरी राधा जी,
सब ग्रंथो का सार है मेरी राधा जी,
जींवन का आधार हैं मेरी राधा जी,
करुणामयी सरकार है मेरी राधा जी।।
जो भी सच्चे दिल से गाता है श्री राधे,
भवसागर से पार कर देंगी मेरी राधे,
भक्ति का अवतार मेरी राधा जी,
सब ग्रंथो का सार है मेरी राधा जी,
जींवन का आधार हैं मेरी राधा जी,
करुणामयी सरकार है मेरी राधा जी।।
आ गया दरबार जो लौटा नहीं खाली,
आशाए पूरी करे वृषभान की लाली,
सपना है साकार है मेरी राधा जी,
सब ग्रंथो का सार है मेरी राधा जी,
जींवन का आधार हैं मेरी राधा जी,
करुणामयी सरकार है मेरी राधा जी।।
जीवन का आधार है मेरी राधा जी,
करुणामयी सरकार है मेरी राधा जी,
आगे पीछे डोले जिसके बनवारी,
सब ग्रंथो का सार है मेरी राधा जी,
जींवन का आधार हैं मेरी राधा जी,
करुणामयी सरकार है मेरी राधा जी।।
स्वर - मेघा गर्ग।
शेयर करें:

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...