भजमन - संतों के संग
अपडेट: 26 अगस्त 20261 व्यूज
18px

कान्हा की दीवानी बन जाउंगी भजन लिरिक्स

कान्हा की दीवानी बन जाउंगी,
कान्हा की दीवानी बन जाउंगी,
दीवानी बन जाउंगी,
मस्तानी बन जाउंगी,
कान्हा की दीवानी बन जाउंगी।।
कान्हा मेरो गाय चरावे,
मैं ग्वालन बन जाऊं,
पीछे पीछे चुपके चुपके,
गाय चराने जाऊं,
दीवानी बन जाउंगी,
मस्तानी बन जाउंगी,
कान्हा की दीवानी बन जाउंगी।।
कान्हा मेरो जमुना नहावे,
मैं मछली बन जाऊं,
चरणों से मैं ऐसे लिपटु,
भक्तानि बन जाउंगी,
मस्तानी बन जाउंगी,
कान्हा की दीवानी बन जाउंगी।।
कान्हा मेरो माखन खावे,
मैं मिश्री बन जाऊं,
रुच रुच कर वो भोग लगावे,
मैं उसमे रम जाऊं,
अंजानी बन जाउंगी,
अंजानी बन जाउंगी,
कान्हा की दीवानी बन जाउंगी।।
कान्हा मेरो रास रचावे,
मैं रासीन बन जाऊं,
ऐसी रासीन बनु की इन मिल,
गोपिन में छुप जाऊं,
पुरानी बन जाउंगी,
पुरानी बन जाउंगी,
कान्हा की दीवानी बन जाउंगी।।
कान्हा की दीवानी बन जाउंगी,
कान्हा की दिवानी बन जाउंगी,
दीवानी बन जाउंगी,
मस्तानी बन जाउंगी,
कान्हा की दीवानी बन जाउंगी।।
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"कान्हा की दीवानी बन जाउंगी भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "कान्हा की दीवानी बन जाउंगी भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "कान्हा की दीवानी बन जाउंगी भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...