भजमन - संतों के संग
अपडेट: 25 अगस्त 20263 व्यूज
18px

कर दो क्षमा किशोरी अपराध मेरे सारे

कर दो क्षमा किशोरी,
अपराध मेरे सारे,
बड़ी आस लेके आई,
दरबार में तुम्हारे।।
तुम्हरी कृपा से श्यामा,
चलती है सारी सृष्टि,
सदियों से रो रही हूँ,
डालो कृपा की दृष्टि,
उद्धार और पतन है,
उद्धार और पतन है,
सब हाथ में तुम्हारे,
बड़ी आस लेके आई,
दरबार में तुम्हारे।।
सपने में भी थकुं ना,
श्री राधा नाम जप से,
मैं भी संवारू जीवन,
गहवर में घोर तप से,
मेरी भी झोपड़ी हो,
मेरी भी झोपड़ी हो,
बरसाने में तुम्हारे,
बड़ी आस लेके आई,
दरबार में तुम्हारे।।
रसिको के झुरमुटो में,
मुझको छिपा लो श्यामा,
चेतन की चाह ना हो,
जड़ ही बना लो राधे,
जी भर परख लिए है,
जी भर परख लिए है,
संसार के सहारे,
बड़ी आस लेके आई,
दरबार में तुम्हारे।।
इतने गुनाह किए है,
मेरे होंठ सिल गए है,
फिर भी कृपा है तेरी,
तेरे दास मिल गए है,
हरिदासी रो रही है,
हरिदासी रो रही है,
दोनों भुजा पसारे,
बड़ी आस लेके आई,
दरबार में तुम्हारे।।
कर दो क्षमा किशोरी,
अपराध मेरे सारे,
बड़ी आस लेके आई,
दरबार में तुम्हारे।।
Singer - Sadhvi Purnima Ji
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"कर दो क्षमा किशोरी अपराध मेरे सारे" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "कर दो क्षमा किशोरी अपराध मेरे सारे" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "कर दो क्षमा किशोरी अपराध मेरे सारे" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...