भजमन - संतों के संग
अपडेट: 25 अगस्त 20260 व्यूज
18px

राधे अलबेली सरकार हिंदी भजन लिरिक्स

राधे अलबेली सरकार,
करदो करदो बेडा पार,
राधें अलबेली सरकार,
राधें अलबेली सरकार,
राधे अलबेली सरकार।।
बार बार श्री राधे हमको,
वृन्दावन में बुलाना,
आप भी दर्शन देना,
बिहारी जी से भी मिलवाना,
यही है विनती बारम्बार,
राधे अलबेली सरकार।।
तेरी कृपा से राधा रानी,
बनते हैं सब काम,
छोड़ के सारी दुनिया दारी,
आ गए तेरे धाम,
सुन लो मेरी करुण पुकार,
राधे अलबेली सरकार।।
तेरी कृपा बिना श्री राधे,
कोई ना ब्रज में आये,
तेरी कृपा जो हो जाए तो,
भवसागर तर जाए,
तेरी महिमा अपरम्पार,
राधे अलबेली सरकार।।
वृन्दावन की गली गली में,
धूम मची हैं भारी,
श्री राधे राधे बोल बोल के,
झूम रहे नर नारी,
तेरी होवे जय जयकार,
राधे अलबेली सरकार।।
राधे अलबेली सरकार,
करदो करदो बेडा पार,
राधें अलबेली सरकार,
राधें अलबेली सरकार,
राधे अलबेली सरकार।।
https://youtu.be/r8S6DG6r8Qw
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"राधे अलबेली सरकार हिंदी भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "राधे अलबेली सरकार हिंदी भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "राधे अलबेली सरकार हिंदी भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...