भजमन - संतों के संग
श्रेणियाँ
shree Radha rani bhajan
0 व्यूज
18px

करती हो तुम राधा रानी होता नाम मेरा शुक्र तेरा लिरिक्स

करती हो तुम राधा रानी,
होता नाम मेरा,
शुक्र तेरा शुक्र तेरा,
जब जब ठोकर खाई मैंने,
थामा हाथ मेरा,
शुक्र तेरा शुक्र तेरा।।
तेरी कृपा से लाडो प्यारी,
मैं बरसाने आता हूं,
चढ़ चढ़ पोड़ी श्री महलन की,
राधे राधे गाता हूं,
मैं राधे राधे गाता हूं,
मैं श्यामा श्याम गाता हूं,
तेरी कृपा से लाड़ली जो,
चलता परिवार मेरा,
शुक्र तेरा शुक्र तेरा।।
इस जीवन की तुम ही हो,
ये जीवन तेरे हवाले है,
जिस पर तेरी होती नजर,
उसके तो वारे न्यारे है,
उसके तो वारे न्यारे है,
लाडली मेरी श्यामा,
करता गुणगान तेरा,
शुक्र तेरा शुक्र तेरा।।
करती हो तुम राधा रानी,
होता नाम मेरा,
शुक्र तेरा शुक्र तेरा,
जब जब ठोकर खाई मैंने,
थामा हाथ मेरा,
शुक्र तेरा शुक्र तेरा।।
स्वर - श्याम किशोरी।
शेयर करें:
करती हो तुम राधा रानी होता नाम मेरा शुक्र तेरा लिरिक्स | भजमन