भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20261 व्यूज
18px

किशोरी जी तुम्हारा मुस्काना याद आए भजन लिरिक्स

किशोरी जी तुम्हारा मुस्काना याद आए,
बरसाना याद आए रे बरसाना याद आए,
रह रह के किरपा बरसाना याद आए,
रह रह के किरपा बरसाना याद आए,
बरसाना याद आए रे बरसाना याद आए।।
मेरे खयालों में मंदिर तुम्हारा है,
सोने का सिंहासन और श्रृंगार प्यारा है,
अँखियों में बरस रही प्रेम की वो धारा है,
प्रेम की वो धारा है, प्रेम की वो धारा है,
प्रेम की उस धारा में नहाना याद आए,
बरसाना याद आए रे बरसाना याद आए।।
आपकी नजर श्यामा जिधर जिधर जाती है,
रस की बौछारें भी उधर बरस जाती है,
करुणा से दासों की आँखे भर आती है,
आँखे भर आती है, आँखे भर आती है,
बिन मांगे सबकुछ लुटाना याद आए,
बरसाना याद आए रे बरसाना याद आए।।
परिकर्मा पथ प्यारा प्यारे ब्रजवासी है,
चारो ओर खुशियां है ना कोई उदासी है,
स्वामिनी श्री राधा जी सारे दास दासी है,
सारे दास दासी है, सारे दास दासी है,
मांग मांग टूक उनसे खाना याद आए,
बरसाना याद आए रे बरसाना याद आए।।
गेहवरबन मंदिर में संतो का संग है,
जिनके रोम रोम भरा राधा राधा रंग है,
हरिदासी गाए बाजे ढोल मृदंग है,
बाजे ढोल मृदंग है, बाजे ढोल मृदंग है,
मीठा हसना हसाना याद आए,
बरसाना याद आए रे बरसाना याद आए।।
किशोरी जी तुम्हारा मुस्काना याद आए,
बरसाना याद आए रे बरसाना याद आए,
रह रह के किरपा बरसाना याद आए,
रह रह के किरपा बरसाना याद आए,
बरसाना याद आए रे बरसाना याद आए।।
Singer : Shri Poornima Didi Ji
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"किशोरी जी तुम्हारा मुस्काना याद आए भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "किशोरी जी तुम्हारा मुस्काना याद आए भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "किशोरी जी तुम्हारा मुस्काना याद आए भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...