भजमन - संतों के संग
अपडेट: 23 अगस्त 20261 व्यूज
18px

किशोरी कब कृपा होगी भजन लिरिक्स

किशोरी कब कृपा होगी,
लाड़ली कब दया होगी,
स्वामिनी कब कृपा होगी,
श्री राधे कब दया होगी।।
देखे - कब तुम कृपा करोगी।
हृदय को चीर दिखलाऊं,
पीर कैसे मैं समझाऊं,
ना मुख से दर्द कह पाऊं,
बता दो क्या दवा दोगी,
स्वामिनी कब कृपा होगी,
श्री राधे कब दया होगी।।
नही होता भजन मुझसे,
नियम पालन कठिन मुझसे,
साधन हीन मुझ जैसे,
अधम की क्या गति होगी,
स्वामिनी कब कृपा होगी,
श्री राधे कब दया होगी।।
ना छूटती देह की ममता,
ना होती जगत में समता,
निरंतर घट रही क्षमता,
अति आसक्त दुख भोगी,
स्वामिनी कब कृपा होगी,
श्री राधे कब दया होगी।।
प्रबल है विषय रस सेवन,
शिथिल है नाम जप सुमिरन,
बंधा हूँ कर्म के बंधन,
क्या मुझको आसरा दोगी,
स्वामिनी कब कृपा होगी,
श्री राधे कब दया होगी।।
फिर भी विश्वास है भारी,
की एक दिन आयेगी बारी,
श्री ‘गौरदास' बलिहारी,
की एक दिन बांह पकडोगी,
स्वामिनी कब कृपा होगी,
श्री राधे कब दया होगी।।
किशोरी कब कृपा होगी,
लाड़ली कब दया होगी,
स्वामिनी कब कृपा होगी,
श्री राधे कब दया होगी।।
स्वर - श्री गौरदास जी महाराज।
प्रेषक - विकास किशोरी दास।
9996546969
शेयर करें:
भजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1:"किशोरी कब कृपा होगी भजन लिरिक्स" भजन किस देवी/देवता को समर्पित है?

यह पावन भजन Shree Radha Rani की महिमा और भक्ति को समर्पित है।

प्रश्न 2:क्या भजमन पर "किशोरी कब कृपा होगी भजन लिरिक्स" के संपूर्ण लिरिक्स और वीडियो उपलब्ध हैं?

हाँ, भजमन (Bhajman.com) पर "किशोरी कब कृपा होगी भजन लिरिक्स" के शुद्ध हिंदी लिरिक्स, भावार्थ एवं वीडियो उपलब्ध हैं।

भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

प्रकाशित टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...